logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं: राहुल त्रिवेदी ने पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए

बदायूं: शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भीम आर्मी संस्थापक नगीना के सांसद चंद्रशेखर के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसके साथ ही आलापुर नगर पंचायत की सरकारी संपत्ति पर दबंग माफियाओं का अवैध कब्जा है, जिसको लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा लंबित है। जिला अधिकारी बदायूं, एसडीएम दातागंज, तहसीलदार दातागंज और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आलापुर ने भी हाईकोर्ट को सूचित किया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा है।

राहुल त्रिवेदी ने यह भी कहा कि जब वे तारीख पर जाते हैं, तो उनके समर्थक उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को अपनी सुरक्षा की मांग की, लेकिन आलापुर पुलिस ने उनकी सुरक्षा की मांग को नजरअंदाज किया। जांच के दौरान पुलिस प्रशासन ने फर्जी रिपोर्ट भेजकर शासन को बताया कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जबकि वास्तव में उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी जाती। राहुल त्रिवेदी ने इस मामले में पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

0
6160 views

Comment