logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं पुलिस प्रशासन में फेरबदल, दो सीओ का तबादला, दो नए अधिकारियों की तैनाती

संवाददाता, देव ठाकुर

बदायूं।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत बदायूं पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, बदायूं में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार उपाध्याय का स्थानांतरण जनपद कासगंज कर दिया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी को बदायूं से स्थानांतरित कर सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जनपद सम्भल में तैनात पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिद्धू का स्थानांतरण बदायूं किया गया है। वहीं जनपद देवरिया में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव को भी बदायूं में नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के आगमन से जनपद में पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक हलकों में स्थानांतरण सूची को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का दौर जारी रहा। अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नई जिम्मेदारियों का आवंटन किया जाएगा।

35
1996 views

Comment