यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले, सहारनपुर में फेरबदल
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों के तबादले कर पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव किया है। इस सूची में सहारनपुर से जुड़े कई पुलिस उपाधीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। मुरादाबाद में तैनात शिव ठाकुर को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर बनाया गया है, जबकि सहारनपुर के मंडलाधिकारी इन्द्र पाल सिंह का तबादला सीआईडी मुख्यालय लखनऊ किया गया है।
देवेन्द्र कुमार को सहारनपुर में रेलवे पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, मुनीश चन्द्र को सहारनपुर से हापुड़, रूचि गुप्ता को सहारनपुर से एलआईयू बस्ती, अभितेष सिंह को सहारनपुर से औरैया तथा अशोक कुमार सिसोदिया को सहारनपुर से रेलवे गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। पवन कुमार-द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों को पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने का कदम माना जा रहा है।
-सैयद एम. सुलतान