नूंह विधानसभा के हिरमथला गांव वासियों की बरसों पुरानी पीने के पानी की समस्या ..
नूंह विधानसभा के हिरमथला गांव वासियों की बरसों पुरानी पीने के पानी की समस्या अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। यहां पर 10 लाख 50 हजार रूपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है । जिसके पूरा होने पर गांव वालों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होगा ।