भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत मऊ को दी हाइमास्क लाइट की सौगात
सुल्तानपुर के विकासखंड बल्दीराय के अंतर्गत ग्राम पंचायत मऊ में भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत मऊ को हाइमास्क लाइट की सौगात दी। सदस्य दिलीप तिवारी और अन्य ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए कंपोजिट विद्यालय पर हाइमास्क लाइट लगाने का कार्य पूरा किया गया।
लाइट लगने से पंचायत भवन, कंपोजिट स्कूल और वहाँ आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास हो रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान कृष्णप्रसाद तिवारी, दिलीप तिवारी, शिवराम तिवारी, अरविंद तिवारी, पवन यादव, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव, रामशब्द सहित अन्य ग्रामीणों ने एमएलसी के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।