logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खीरी : मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला घर से लापता

खीरी : थाना पढ़ुआ क्षेत्र के ग्राम मोटेबाबा मजरा रामनगर बगहा की रहने वाली आशा देवी नामक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उनकी अनुपस्थिति के बाद परिवार काफी चिंतित है और महिला की तलाश में जुटा हुआ है। आशा देवी के पति मन्गूलाल ने बताया कि 28 मई 2026 की शाम लगभग छह बजे उनकी पत्नी घर से कहीं चली गई थीं।

मन्गूलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आशा देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में आशा देवी की खोज की गई, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है। थाना पढ़ुआ पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

5
14 views

Comment