सोजत के विद्यार्थियों के हित में विधायक आ Shobha Chauhan जी की लगातार पहल
सोजत के विद्यार्थियों के हित में विधायक आ• Shobha Chauhan जी की लगातार पहल
सोजत विधायक शोभा चौहान ने राजकीय महाविद्यालय सोजत में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु आज पुनः राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बेरवा से मुलाकात कर महाविद्यालय की संपूर्ण स्थिति से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय से संबंधित कुर्की की कार्यवाही सामने आने के बाद से ही विधायक महोदया लगातार सक्रिय हैं और समस्या के स्थायी समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में वे अब तक दो बार माननीय मंत्री महोदय से मुलाकात कर चुकी हैं तथा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से उठाया है।
मुलाकात के दौरान विधायक महोदया ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था, महाविद्यालय के संचालन एवं अन्य आवश्यक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। इस पर उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बेरवा जी ने मामले का शीघ्र निस्तारण कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
सोजत के विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और राजकीय महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक शोभा चौहान का यह निरंतर प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।
शिक्षा और छात्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सोजत की जनता के लिए विश्वास का विषय है।