भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मऊ ग्राम पंचायत को हाइमास्क लाइट की दी सौगात
मऊ : भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत मऊ को हाइमास्क लाइट की सौगात दी। सदस्य दिलीप तिवारी और अन्य ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कंपोजिट विद्यालय पर हाइमास्क लाइट लगवाने का कार्य पूरा किया गया।
लाइट लगने से पंचायत भवन, कंपोजिट स्कूल और आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास हो रहा है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे, पूर्व प्रधान कृष्णप्रसाद तिवारी, दिलीप तिवारी, शिवराम तिवारी, अरविंद तिवारी, पवन यादव, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव, रामशब्द,अर्जुन प्रजापति सहित अन्य ग्रामीणों ने एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के इस प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।