मोरनी : नाला घाट-समलोठा मार्ग की टूटी बचाव दीवारों से ग्रामीण चिंतित, बारिश से पहले मरम्मत की मांग
मोरनी, 4 जून।
मोरनी क्षेत्र के नाला घाट से समलोठा रोड पर बनी बचाव दीवारें पिछले लगभग 10 महीनों से टूटी हुई पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम सिर पर है और यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो पहली ही तेज बारिश में सड़क के क्षतिग्रस्त होने तथा मार्ग बंद होने का खतरा पैदा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस स्थिति से भलीभांति परिचित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह सड़क क्षेत्र के लगभग 10 से 15 गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बसों सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है।
ग्रामवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि सड़क किनारे टूटी हुई बचाव दीवारों की मरम्मत बरसात शुरू होने से पहले करवाई जाए, ताकि सड़क सुरक्षित बनी रहे और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किया गया तो बरसात के दौरान सड़क को भारी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी।
इस संबंध में ग्रामीण यशवंत कुमार, लेखराज, केसो राम, बालकिशन, बाबूराम, मुल्तान सिंह सहित अन्य ग्रामवासियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
#मोरनी #समलोठारोड #नालाघाट #सड़कसुरक्षा #ग्रामीणसमस्या #बरसातसेपहलेमरम्मत #हरियाणासमाचार #मोरनीन्यूज #जनसमस्या #samacharsansarnews24