लम्भुआ में श्यामलाल निषाद की राजनीतिक सक्रियता तेज
सुलतानपुर: विधानसभा 190 लम्भुआ की राजनीति में शिक्षक और समाजसेवी श्यामलाल निषाद की सक्रियता बढ़ती जा रही है। श्यामलाल निषाद ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य किसी पद या टिकट की दावेदारी नहीं है, बल्कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ने नहीं आए हैं, बल्कि भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता की आवाज मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं।
श्यामलाल निषाद, जो पूर्व अधिवक्ता और वर्तमान में एम.जी.एस. इंटर कॉलेज, सिविल लाइन, सुलतानपुर में शिक्षक हैं, मोस्ट कल्याण संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक भी हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गरीबों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए वर्षों से संघर्षरत हैं। 8 जून को गुरु कृपा रेस्टोरेंट में उनकी होने वाली पत्रकार वार्ता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है, जहां वे अपनी राजनीतिक और सामाजिक विचारधारा पर विस्तार से चर्चा करेंगे।