*गोरपार पंचायत की बड़ी सौगात: दो साल में 11वां बोर खनन, पेयजल व्यवस्था मजबूत करने सरपंच भुवन बाई राठिया की पहल रंग लाई*
गोरपार। ग्राम पंचायत गोरपार
*गोरपार पंचायत की बड़ी सौगात: दो साल में 11वां बोर खनन, पेयजल व्यवस्था मजबूत करने सरपंच भुवन बाई राठिया की पहल रंग लाई*
गोरपार। ग्राम पंचायत गोरपार एक बार फिर जनहित और विकास के क्षेत्र में मिसाल बनकर उभरी है। भीषण गर्मी और बढ़ती पेयजल समस्या के बीच पंचायत ने ग्रामीणों को राहत देते हुए वार्ड क्रमांक 1 में नए बोरवेल की खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं, बल्कि पिछले दो वर्षों में पंचायत द्वारा कराया गया 11वां बोर खनन कार्य है, जो ग्रामीणों के प्रति पंचायत की संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती भुवन बाई राठिया, उपसरपंच, समस्त पंचगण, बीडीसी मीना बाई, सरपंच पुत्र बबलू गुरुजी तथा पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। बोर खनन पूरा होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने पंचायत के इस जनहितैषी कदम की खुलकर सराहना की।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया है। लगातार बोर खनन कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना पंचायत की दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव के प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी विकास कार्यों की यह गति निरंतर जारी रहेगी। वहीं महेश्वरी पंच ने सभी जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को ग्रामहित में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।