logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एम्स में मरीजों के साथ सुरक्षा गार्ड की मारपीट और अव्यवस्थाएं

रायबरेली उत्तर प्रदेश: एम्स में मरीजों के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। मरीजों को ऑपरेशन की तारीखें दी जाती हैं, लेकिन बाद में किसी न किसी कमी की बात कहकर उन्हें अन्य अस्पतालों में भेज दिया जाता है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वे दरबदर भटकते हैं।

एम्स अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि वे दूर-दूर से आने वाले मरीजों की देखभाल में विफल दिखाई देते हैं। सुरक्षा गार्डों द्वारा मरीजों और उनके साथ आए लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी मिली हैं, जिससे अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

0
16 views

Comment