मनरेगा में छह सालों में 5 लाख रूपये का फर्जी भुगतान उठाने का आरोप, एक ही परिवार के पांच सदस्य मिल कर रहे फर्जीवाड़ा, पंचायत कार्मिकों की मिलीभगत
संवाददाता राकेश जीनगर
मसूदा। पंचायत समिति मसूदा के ग्राम पंचायत धौलादांता में मनरेगा में फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। राजस्व ग्राम बस्सी के एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर फर्जी भुगतान उठाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि विगत छह सालों में 500000 लाख रूपए का फर्जीवाड़ा कर भुगतान लिया गया। ग्रामीणों ने भी बताया कि अशिक्षित महिला को मेट बनाने व स्वयं श्रमिक कभी मेट बन कर मनरेगा में फर्जीवाड़ा किया गया। ग्राम बस्सी के धन्ना सिंह, सीता, व शायर सिंह के द्वारा वर्ष 2020 से लगातार महानरेगा योजना में ग्राम पंचायत धोलादाता के ग्राम बस्सी, भवानी खेडा, धोलादाता रागपुरा के विभिन्न कार्यों पर विगत 06 वर्षों से फर्जी तरिके से मेट बनकर वितय गबन कर रहे है। ग्रामीणों ने ये भी कहा कि कभी तो खुद का नाम महानरेगा योजना के अन्तर्गत श्रर्मिक के रूप में दर्ज कर योजना का लाभ लेकर भुगतान उठा लिया। और उसी कार्य पर पंचायत के कर्मिको से मिली भगत कर मेट के रूप में कार्य कर उसी काम पर पुनः महानरेगा योजना में फर्जी भुगतान उठा लिया।
*ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी*
मामले की शिकायत के बाद जिला परिषद अजमेर के महानरेगा लोकपाल सुरेश सिंधी ने धौलादांता ग्राम पंचायत मनरेगा में हुए फर्जीवाड़ की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक को मामले की गंभीरता को देखते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया। साथ ही प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही निलम्बन/ब्लैक लिस्ट/एफ.आई.आर. / वसूली कर 08.06.2026 को 11 बजे जिला परिषद अजमेर में रिपोर्ट लेकर स्वयं उपस्थित होने के निर्देश प्रदान करें।