नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल उर्फ रिया की हत्या का खुलासा....
मेरठ में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने कथित रूप से ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर छिपाने की कोशिश की गई।
यह घटना न केवल खेल जगत बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी की इस तरह हुई दर्दनाक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक उभरती खिलाड़ी का सपना अधूरा रह गया।
अनुष्का पाल को श्रद्धांजलि .