श्योपुर में तेज़ आंधी बारिश से पेड़ गिरने से एक की मौत
श्योपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल बस स्टैंड पर तेज बारिश और आंधी के कारण पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे खड़े कुछ लोग इस हादसे की चपेट में आ गए।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता प्रदान की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।