logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश पन्ना में खजुराहो-पन्ना रेल लाइन परियोजना में पर्यावरण और धन की हानि

मध्य प्रदेश पन्ना : खजुराहो-पन्ना रेल लाइन परियोजना में रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरों की लापरवाही से पन्ना के हरे-भरे जंगलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पुराने रूट पर काम शुरू करने के कारण 24.78 करोड़ रुपये खर्च हो गए और 54,578 पेड़ काटे गए, लेकिन बाद में इस रूट को असुरक्षित बताकर रिजेक्ट कर दिया गया। यह रूट 2021 में GPS और आधुनिक तकनीकों से सर्वे किया गया था, पर तब 6 खतरनाक मोड़ नजर नहीं आए।

अब नए रूट के लिए 258 हेक्टेयर जंगल अधिग्रहित किया जा रहा है, जिसमें 50,000 और पेड़ों को काटना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 1 लाख 4 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई होगी। इस मामले पर पन्ना उत्तर वन मंडल के डीएफओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया है, लेकिन जनता और पर्यावरण प्रेमी अधिकारियों की लापरवाही और पर्यावरण की इस हानि पर आक्रोशित हैं। वे जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

3
443 views

Comment