logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, लंबित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#ashoknagar

51
1570 views

Comment