कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, लंबित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#ashoknagar