logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने खेतों में जाकर गिरदावरी के कार्यों का जायजा लिया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने खेतों में जाकर गिरदावरी के कार्यों का जायजा लिया
=========
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नरसिंहपुर तहसील के मौजा सुपला अंतर्गत आने वाले ग्राम सुपला व डुडी पिंडरई और मौजा धमना अंतर्गत ग्राम धमना व ग्वारी में गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मौजा सुपला के अंतर्गत हल्का नंबर 25 का कुल रकबा 879 हेक्टेयर में से 350 हेक्टेयर गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार मौजा धमना के हल्का नंबर 19 का कुल रकबा 3200 हेक्टेयर में 40 प्रतिशत लगभग एक हजार हेक्टेयर में गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष गिरदावरी का कार्य जारी है। कलेक्टर ने शेष गिरदावरी का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में गिरदावरी का कार्य तेजी के साथ राजस्व विभाग के माध्यम से किया जा रहा है।

#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

55
1803 views

Comment