IGRS शिकायतों में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, 33 अधिकारियों का वेतन रोका
Aima Media | जन-जन की आवाज 🖋️
अलीगढ़ के जिलाधिकारी (DM) अविनाश कुमार ने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मई माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद विभिन्न विभागों में जनशिकायतें लंबे समय से लंबित चल रही थीं।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल जनशिकायत निस्तारण व्यवस्था में ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने यह कठोर कदम उठाया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Aima Media
जन-जन की आवाज 🖋️