logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Aima Media जन जन की आवाज....... 🖋️
क्षेत्रीय विधायक एवं एमएलसी राम चंद्र सिंह प्रधान ने जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं रखीं।

4
1058 views

Comment