logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने किया हाकी टीम पाली के टी शर्ट का विमोचन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज पाली में।

जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने किया हाकी टीम पाली के टी शर्ट का विमोचन, राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आज सायं 4 बजे से पाली में।

पाली- बुधवार को जिला कलेक्टर डाॅ रविन्द्र गोस्वामी द्वारा हाकी पाली की टीम के लिए की शर्ट का विमोचन कर शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर समाजसेवी मगराज जैन, अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा, सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
हॉकी पाली के तत्वावधान में 16 वीं राजस्थान राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 4 जून से पाली के पुलिस लाइन स्थित हॉकी मैदान में किया जाएगा। हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा एवं सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों की लगभग 25 टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से खेली जाएगी, जिसमें प्रदेश के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे।उद्घाटन 4 जून को सायं 4:00 बजे आयोजित समारोह में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस र प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

1
671 views

Comment