इंटर कॉरपोरेट टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ, एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने दी शुभकामनाएं
Aima Media जन-जन की आवाज..... 🖋️
इंटर कॉरपोरेट टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट 2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय रामचंद्र प्रधान ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया। साथ ही सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी सहयोग, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की सराहना की।