जयपुर: लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने भजन लाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
जयपुर: कांग्रेस के युवा नेता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को भजन लाल की राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर किए जाने वाले परिवाद समय पर निस्तारित नहीं हो रहे हैं और यदि हो भी रहे हैं तो दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। राठौड़ ने बताया कि मंत्री अपने विभागों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, जिससे प्रशासन सरकार पर हावी हो गया है।
राठौड़ ने अपने ग्राम से संबंधित कई तथ्य मीडिया के सामने रखे जिनमें वर्षों से शमशान और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के परिवाद आज भी लंबित हैं जबकि जांच में कब्जाधारी दोषी पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने विधानसभा सत्र 2026 में अवैध कब्जे हटाने की घोषणा की थी, लेकिन हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की। राठौड़ ने पोर्टल व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलेगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।