logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पैमाइश की मांग को लेकर किसानों का तहसील पर प्रदर्शन

पलिया तहसील: ग्राम मझौरा निवासी दर्जनों किसानों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने और पैमाइश कराने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम दौलतापुर स्थित उनकी भूमि पर रविन्द्र, लालू कश्यप, सबूती एवं खूबलाल समेत अन्य लोगों ने गाटा संख्या 50, 51, 52, 56, 46 एवं 66 सहित कई स्थानों पर कब्जा कर रखा है, जिससे खेती में परेशानी हो रही है।

किसानों ने एसडीएम से आग्रह किया कि विवादित भूमि की राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराई जाए और पैमाइश पूरी होने तक किसी पक्ष को कृषि कार्य की अनुमति न दी जाए। यह भूमि ग्राम बरुआ कला और ग्राम दौलतापुर की सीमा पर स्थित है, जहां लंबे समय से स्वामित्व विवाद बना हुआ है। उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम गठित करने की जानकारी दी और पैमाइश रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र समाधान की मांग की है।

0
0 views

Comment