logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस्ती: नकली सोना बेचने वाले तीन ठग गिरफ्तार

बस्ती: थाना कलवारी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नकली सोना बेचकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन अंतरजनपदीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद और 3.092 किलोग्राम नकली सोने की मटरदाना लड़ी बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर इस अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर सोलंकी (28), मीरा सोलंकी (46) और धाबु देवी (65) निवासी गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी असली आभूषण दिखाकर लोगों का विश्वास जीतते और सस्ते दाम में नकली सोना बेचकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

10
4172 views

Comment