logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिनेवा: ILO के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का उद्घाटन

जिनेवा: 1 जून 2026 को संयुक्त राष्ट्र के मीटिंग हॉल में ILO के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस सम्मेलन में 187 देशों से लगभग 5,000 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें श्रमिक, नियोक्ता, सरकारें और अंतर्राष्ट्रीय NGOs के पर्यवेक्षक शामिल थे। ILO के महानिदेशक श्री गिल्बर्ट एफ. होंगबो ने 'काम की बदलती दुनिया' विषय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें श्रमिकों की समस्याओं को संगठन की स्वतंत्रता, सामाजिक संवाद की कमी और कमजोर त्रिपक्षीय तंत्र से जोड़ा गया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण रोजगार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया और सरकारों व नियोक्ताओं से अपील की कि वे श्रमिकों को केवल वस्तु न समझें।

उद्घाटन सत्र में राजदूत श्री अरिंदम बागची, श्रीमती जोस हेल्था, श्री चमन लाल गुलेरिया, श्री प्रशांत बैजल, श्री आलोक बी. श्रीराम, श्री अतुल सोबती, श्री बी. सुरेंद्रन, डॉ. विराट जायसवाल और श्रीमती मंजीत अहलूवालिया ने भाग लिया। सम्मेलन में चार समितियाँ गठित की गईं हैं: मानकों का अनुप्रयोग, प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, लैंगिक समानता, और सामाजिक संवाद व त्रिपक्षीयता। भारत की ओर से पांच प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें श्री बी. सुरेंद्रन प्रतिनिधि के रूप में और श्री एस. मल्लेशम, डॉ. विराट जायसवाल, श्री चंद्रशेखर, एवं श्रीमती मंजीत अहलूवालिया सलाहकार के रूप में शामिल हैं। सभी समितियों की बैठकें सम्मेलन के पहले दिन से शुरू हो गई हैं।

5
1340 views

Comment