बस्ती: कानूनगो अशरफी लाल भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार
बस्ती: एंटी करप्शन टीम ने बस्ती सदर तहसील में तैनात कानूनगो अशरफी लाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। टीम ने रंगे हाथ उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल एंटी करप्शन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।