logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में नाविक समाज ने लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर बैठक की

रिपोर्टर विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी: गंगा नदी में नाव संचालन और लाइसेंस नवीनीकरण की समस्याओं को लेकर आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गा मांझी के नेतृत्व में मांझी समाज के लोगों ने राजघाट पर बैठक की। अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने बताया कि नगर निगम के बजाय आरटीओ से लाइसेंस नवीनीकरण कराने से गंगा नदी में क्रूज और बड़ी-बड़ी बजटों की भरमार हो जाएगी, जिससे उद्योगपतियों को फायदा होगा और मांझी समाज को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन रोजाना सेफ्टी जैकेट, ओवरलोडिंग के नाम पर मुकदमे दर्ज कर नाव सीज कर माझी समाज का उत्पीड़न कर रहा है। गंगा नदी दुर्घटनाओं के दौरान नाविक समाज के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन से उन्हें केवल उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की तरह नगर निगम से लाइसेंस जारी किया जाए और उत्पीड़न बंद किया जाए। बैठक में दुर्गा मांझी, नारायण मांझी, नरोत्तम मांझी, गोविंद साहनी, सागर साहनी, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र साहनी, रितिक साहनी, भानु साहनी, बचाऊ मांझी, सच्चे लाल मांझी, फूलचंद मांझी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

1
57 views

Comment