खलीलाबाद: भारी बारिश से किसानो की सब्जी खराब और बहते हुए नजर आये
खलीलाबाद: भारी बारिश के कारण खलीलाबाद नवीन सब्जीमंडी में किसानों की सब्जी खराब हो गई। इस बारिश से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और मंडी में सब्जियों की क्वालिटी प्रभावित हुई है।
किसानों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से उनकी उपज बाजार तक सही हालत में नहीं पहुंच पाई। खलीलाबाद के कृषि विभाग को भी इस नुकसान की जानकारी दी गई है।