logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, 10 माह से फरार वारंटी अजय गोस्वामी दबोचा गया हुंकराडीप

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार
तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, 10 माह से फरार वारंटी अजय गोस्वामी दबोचा गया
हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी
3 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहुचर्चित हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी एवं वारंटी अजय गोस्वामी (32 वर्ष) निवासी कुसमुंडा, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि आरोपी अजय गोस्वामी अपने पिता, भाइयों एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल नौ आरोपियों के समूह में शामिल था, जिन्होंने पांच ट्रेलर वाहनों में लूटपाट कर वाहनों को ओडिशा ले जाकर छिपा दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अजय गोस्वामी एवं एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरारी के दौरान आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था, जिस पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
थाना तमनार पुलिस द्वारा पूर्व में भी आरोपी की तलाश में दो बार उसके निवास स्थान पर दबिश दी गई थी, किंतु वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।
एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। मुखबिर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कोरबा रवाना हुई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार

2
47 views

Comment