पूर्वी चंपारण में दरोगा ने फल विक्रेता व पुत्र की पिटाई की
पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि थाने के क्षेत्र में फल विक्रेता चंद्रिका साह और उनके 16 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के साथ पुलिस द्वारा लात-घूसों से मारपीट की गई। घटना मद्देशिया स्वीट्स के पास जय माता दी फ्रूट्स की दुकान पर हुई जहां एसआई प्रीतम कुमार ने रंगदारी में फल लेने को लेकर विवाद किया। प्रीतम कुमार ने पहले फल के 700 रुपए का भुगतान किया, फिर धमकाते हुए 290 रुपए वापस लिए।
अगली रात आठ बजे प्रीतम कुमार, अविनाश कुमार, अनिल कुमार समेत छह पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में आए और चंद्रिका साह व उनके पुत्र को थाने ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई, कपड़े फाड़े गए और रूपेश के पैर में गंभीर चोट आई जिसके लिए हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। स्थानीय दुकानदारों के बीच बचाव पर भी पुलिस ने गालियां दीं और मोबाइल छीन लिया। घटना का पूरा वीडियो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज है। परिवार सदमे में है और अनहोनी की आशंका जता रहा है।