logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरसिद्धि पूर्वी चंपारण में फल विक्रेता व पुत्र के ऊपर पुलिस ने जबर्दस्त मारपीट

पूर्वी चंपारण : हरसिद्धि थाने के क्षेत्र में फल विक्रेता चंद्रिका साह और उनके 16 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के साथ एसआई प्रीतम कुमार ने रंगदारी को लेकर मारपीट की। सोमवार सुबह प्रीतम कुमार ने फल खरीदे और बाद में पेटीएम से कुछ रकम वापस की, जिसके बाद वे नाराज हुए।

मंगलवार रात आठ बजे प्रीतम कुमार सहित छह पुलिसकर्मी पहुंचे और धमकाते हुए चंद्रिका साह व उनके पुत्र की लात-घूसों से पिटाई की, कपड़े फाड़े तथा रूपेश के पैर में गंभीर चोट आई, जिसका ऑपरेशन भी हुआ। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाने का प्रयास किया, स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी गाली दी गई। यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी में कैद हो गई है।

5
291 views

Comment