पेयजल व्यवस्थाओं के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित
➡️ पेयजल व्यवस्थाओं के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित
ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक-07 में स्थापित कंट्रोल रूम हेतु विभिन्न कर्मचारियों की ड्यूटी आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रथम शिफ्ट प्रातः 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक, द्वितीय शिफ्ट दोपहर 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तथा तृतीय शिफ्ट रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक संचालित होगी। आदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरपालिकाओं के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आवश्यक स्थिति में रिजर्व कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि पेयजल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar