आगरा: महिला पर्यटक की चेन लूटने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
आगरा: आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की रविवार को ताजनगरी में चेन स्नैचिंग की घटना हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार (IPS) ने मामले को गंभीरता से लिया।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ शुरू किया गया। तकनीकी निगरानी और मानव स्रोतों की मदद से दोनों आरोपियों करन और अंसार का पता लगाया गया। मंगलवार देर रात मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लूटी हुई चेन बरामद कर ली गई। आरोपियों ने कई आपराधिक मामले होने के साथ अपना जुर्म कबूल किया। महिला पर्यटक ने सीएम योगी और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की प्रशंसा की और आगरा पुलिस पर भरोसा जताया।