गांव ठोबरिया में 4 जून को शाही टिब्बा सालाना जोड़ मेला
ठोबरिया: गांव ठोबरिया में स्थित शाही टिब्बा पर 4 जून 2026 को सालाना जोड़ मेले का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।
मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी। ग्रामीणों द्वारा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाएं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करें। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।