पीलीभीत में समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह
उत्तर प्रदेश : पीलीभीत। मौर्य बैंकट हाल में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सत्येंद्र मौर्य, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर वोट करने की अपील की गई और पीलीभीत सदर सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आने का आश्वासन दिया गया। सत्येंद्र मौर्य को 2027 के विधानसभा चुनाव का बेहतरीन चेहरा बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा ने की जबकि मुख्य अतिथि जगदेव सिंह जग्गा, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पीलीभीत थे। मंच पर हाजी इम्तियाज अल्वी, विधानसभा सभा अध्यक्ष 127 पीलीभीत, शिशिर यादव, एडवोकेट साजिद खान, एडवोकेट जाकिर अली, आशीष कुमार, जुही खान, प्रशांत यादव जैसे अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।