logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने TGT-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जालौन, 03 जून 2026। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (TGT)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित CCTV कैमरों, कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखा जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

7
1243 views

Comment