पलामू: दमदमी गांव के पास युवक माइंस गड्ढे में डूबा
पलामू: हुसैनाबाद के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के पास माइंस के गड्ढे में पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार डूब गया है। युवक पानी में जाने के बाद वापस नहीं लौटा, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।
मौके पर थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत पुलिस बल पहुंचकर खोजबीन कर रहे हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है और तलाश अभियान जारी है। पुलिस एवं ग्रामीण मिलकर युवक को खोजने में लगे हुए हैं।