सहारनपुर: नो एंट्री नियमों की अनदेखी से यातायात जाम की समस्या
सहारनपुर: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में नो एंट्री नियमों की खुली अनदेखी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवाबगंज चौकी से लेकर बेहट अड्डे तक दिन के समय भारी ट्रकों की आवाजाही और सड़क किनारे खड़े कर उनमें स्क्रैप व अन्य सामान लोड किए जाने के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जो कार्य रात्रि के समय किया जाना चाहिए, वह दिन में व्यस्त सड़कों पर किया जा रहा है।
इस स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक जागरूक नागरिक द्वारा खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। नागरिकों ने स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है ताकि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
-सैयद एम. सुलतान