बृजमनगंज में दिखी बड़े मंगल की धूम, नपं अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कराया विशाल भंडारा
बृजमनगंज, महराजगंज: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर बृजमनगंज में आस्था और भक्ति का माहौल बना। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के संयोजन में रामलीला पड़ाव के शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ी, जहां भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने हनुमान जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और उनकी टीम ने प्रसाद वितरण का सफल प्रबंधन किया। भंडारे में हर वर्ग और समुदाय के लोग शामिल हुए, जो सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल बना। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, अनूप चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, राजू जायसवाल, शोभित, दिलीप कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, हरीशचंद्र सोनकर, लेहरा मंदिर के पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, महिला मोर्चा की कुसुम प्रजापति, पूजा जायसवाल, व्यापारी रामकुमार कसौधन, रूपनारायण जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।