logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना में परिवहन आयुक्त ने अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया AIMA MEDIA रिपोर्टर अनिल कुशवाह Social Media Mo.9340662713

मुरैना: प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा ने मुरैना जिले का आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चंबल नदी के राजघाट, अल्लाहबेली चौकी और परिवहन चेक पोस्ट का दौरा किया और अवैध गतिविधियों की सघन जांच का आदेश दिया।



निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखने तथा वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, वन मंडल अधिकारी एस.सी. बघेल, जिला खनिज अधिकारी सुखदेव कुमार निर्मल और जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह कंग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

🗞️ AIMA MEDIA

✍️ रिपोर्टर अनिल कुशवाह

Social Media Activist | News Editor

📞 संपर्क: 9340662713

AIMA MEDIA — जन-जन की आवाज

12
667 views

Comment