विजयपुर तहसीलदार के रूप में रविशंकर शर्मा ने संभाला प्रभार
विजयपुर: तहसीलदार के पद पर श्री रविशंकर शर्मा जी ने विजयपुर तहसील का प्रभार संभाला है। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।
श्री रविशंकर शर्मा ने जनता की सेवा को अपना संकल्प बताया है और विकसित विजयपुर के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया है। उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।