logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, चार रंग के बैलेट पेपर होंगे

राँची : झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी अप्रैल-मई 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव की विस्तृत तैयारी करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसमें मतपेटियों की संख्या, मतदान केंद्रों की जानकारी, पंचायतों की संख्या तथा चुनावी संसाधनों का ब्यौरा शामिल है।

चुनाव में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और वार्ड सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा। मतदाता हर पद के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का उपयोग करेंगे, जिसमें हल्का पीला जिला परिषद सदस्य के लिए, हल्का हरा पंचायत समिति सदस्य के लिए, गुलाबी मुखिया के लिए और सफेद वार्ड सदस्य के लिए निर्धारित किया गया है। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के बजाय पारंपरिक मतपत्र प्रणाली से कराए जाएंगे।

1
190 views

Comment