देवघर: बैधनाथ मंदिर के दानपात्र खोले गए, आय हुई 26.94 लाख
देवघर: बैधनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। दानपात्रों की गिनती के बाद कुल आय 26,94,813 रुपये दर्ज की गई।
दानपात्रों में नेपाली नगद 865 रुपये और 2 अमेरिकी डॉलर भी दान स्वरूप प्राप्त हुए। मंदिर प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया।