logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजारीबाग : रामभरोषा सिंह का निधन, परिवार में शोक

हजारीबाग : हजारीबाग और चतरा जिले के प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय रामभरोषा सिंह का उनके पैतृक आवास कंजिया में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रामभरोषा सिंह का जीवन संघर्ष, परिश्रम और सफलता की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने उनके पुत्रों शिवकुमार सिंह, अभय सिंह, योगेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह एवं विकास सिंह को व्यवसाय, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में राज्यस्तरीय पहचान दिलाई। उनकी पुत्रवधू ऋषि बाला सिंह भी इटखोरी की प्रमुख रह चुकी हैं।

उनका व्यक्तित्व सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उन्होंने जीवनकाल में समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई लोगों का मार्गदर्शन किया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कंजिया स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अपने पीछे परिवार, शुभचिंतक और प्रेरणादायी जीवन की अमिट विरासत छोड़ गए हैं।

3
125 views

Comment