logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनाबाद में किराए पर दी गई दुकानों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान

हुसैनाबाद: नगर पंचायत हुसैनाबाद के अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आवंटित दुकानों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानों का आवंटन जरूरतमंदों एवं स्थानीय व्यापारियों को स्वरोजगार के लिए किया गया था, लेकिन कुछ आवंटनधारी इन्हें ऊंचे किराए पर अन्य लोगों को दे रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन है।

अजय कुमार भारती ने चेतावनी दी कि यदि कोई दुकान अवैध रूप से किराए पर दी जाती है तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा और दुकान किसी अन्य योग्य व्यक्ति को आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक विशेष टीम गठित कर दुकानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। अध्यक्ष ने सभी आवंटनधारियों से नियमों का पालन करने की अपील भी की।

0
13 views

Comment