logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांका : विधायक मनोज यादव ने उत्तरी वारणे पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

चांदन (बांका) : बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव ने चांदन प्रखंड अंतर्गत उत्तरी वारणे पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंचायत के लोगों की सड़क, पेयजल, आवास तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक मनोज यादव ने चांदीपीड़ा गांव में अस्वस्थ चल रहे टीकू राम सोरेन का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ग्रामीणों ने विधायक के जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना की और अपनी समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

1
0 views

Comment