राजस्थान में सफाई कर्मियों की 5 साल संविदा भर्ती पर बाल्मीकि समाज असंतुष्ट
राजस्थान: मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ने 25 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती 5 वर्ष तक संविदा पद पर कार्य करने की नीति जारी की है। इस नए नियम के तहत सभी सफाई कर्मचारियों को 5 साल तक संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। बाल्मीकि समाज इस नियम से असंतुष्ट है क्योंकि वे मानते हैं कि अन्य समाज के लोग सफाई भर्ती पद पर तो आ जाते हैं, लेकिन वे सफाई कार्य नहीं करते और अधिकारियों की मिलीभगत से रिश्वत देकर अन्य पदों पर कार्यरत रहते हैं।
महेश पंडित, जोधपुर के अनुसार, बाल्मीकि समाज पहले से ही इस स्थिति से आहत है और वे चाहते हैं कि यह नियम केवल बाल्मीकि समाज के लिए लागू न हो बल्कि अन्य सभी समाजों पर समान रूप से लागू किया जाए। इसके अलावा, वे राजस्थान के अन्य सरकारी विभागों में भी इसी तरह के नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं ताकि रिश्वत और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की निष्ठा और ईमानदारी सुनिश्चित हो।