logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 : उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी सम्मानित

जनगणना 2027: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री Arpit Verma IAS द्वारा आज जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचिकरण एवं मकानों की गणना) में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को जमीनी स्तर पर बेहतरीन तरीके से पूरा करने वाले स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में यह गरिमामय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान जनगणना-2027 में बेहतरीन कार्य के लिए तहसीलदार पिछोर श्री शिव शंकर गुर्जर, तहसीलदार नरवर श्री विजय कुमार त्यागी और तहसीलदार शिवपुरी श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। नगरीय क्षेत्र से मुख्य नगरपालिका अधिकारी खनियाधाना श्री आशुतोष त्रिपाठी, नगर परिषद नरवर के मु.न.प. अधिकारी श्री प्रवीण नरवरिया और नगरपालिका सीएमओ श्री ईशांक धाकड़ को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षक श्रेणी में श्री हरिदास त्रिपाठी (पिछोर), श्री अमर सिंह कुशवाहा (पोहरी), श्री कुलदीप श्रीवास्तव (नरवर) तथा प्रगणक श्रेणी में श्री सचिन त्यागी (बैराड़), श्री प्रसन्न भार्गव (करैरा) और श्रीमती समीना हुसैन (शिवपुरी) को उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा प्रशस्ति-पत्र सौंपे गए हैं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#जनगणना2027
#shivpuri

53
1426 views

Comment